ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / रिजल्ट के बाद भी परीक्षा को रद्द कराने की जिद्द पर अड़े BPSCअभ्यर्थी,...

रिजल्ट के बाद भी परीक्षा को रद्द कराने की जिद्द पर अड़े BPSCअभ्यर्थी, आयोग के समक्ष प्रदर्शन कर बेली रोड को किया जाम, आम लोग परेशान

महात्मा गांधी, भगत सिंह, भीम राव अंबेडकर की फोटो हाथों में लेकर अभ्यर्थी आयोग के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे थे। रिजल्ट प्रकाशित किये जाने के बाद भी BPSC की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। इस दौरान बेली रोड पूरी तरह जाम रहा।

30-Jan-2025 03:53 PM

By First Bihar

bpsc candidate protest: 70वीं BPSC परीक्षा की PT का रिजल्ट निकलने के बावजूद अभ्यर्थी इस परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़ गये हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी आयोग के समक्ष बेली रोड को जामकर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण बेली रोड पर भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। 


आयोग के पास स्थिति फ्लाइओवर पर भी भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गाड़ियां आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही थी। लोग सीढ़ी के जरीये अपनी बाइक पुल के नीचे उतार रहे थे और किसी तरह वहां से निकले। बीपीएसपी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूली बच्चों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 


भीषण रोड जाम की समस्या को देखते हुए बीपीएससी कार्यालय के पास भारी संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों को समझाने में प्रशासन के लोग लगे हुए हैं लेकिन अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वही बेली रोड पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। वाटर कैनन और फायर बिग्रेड की गाड़ी भी वहां लगी हुई है। यदि अभ्यर्थी नहीं माने तो उन्हें मुख्य सड़क से हटाने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया जा सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन के अधिकारी अभ्यर्थियों को शांत कराने में लगे हैं।   

सदन कुमार की रिपोर्ट