पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
05-Apr-2025 06:17 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस ( 6 अप्रैल) के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन करोड़ों बहुमूल्य समर्थको को हार्दिक शुभकामनाएं दी है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करके पार्टी के विचारों का समर्थन करते रहे है।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पार्टियां देश में कई है पर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने लोकतंत्र की कोख से जन्म लेकर ,लोकतंत्र के अमृत से पोषित हुई है। देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने हेतु पार्टी के 10 लाख से भी अधिक बूथ अध्यक्षों की टीम प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में समर्पण भाव से दिन रात देश की सेवा में कार्यरत है और अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर हर बूथ पर इसे त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश की सेवा के लिए बनी है न कि सत्ता के लिए..
आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक आम कार्यकर्ता संगठन की सीढ़ियों को चढ़ते चढ़ते मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बिना किसी परिवारवाद , जातिवाद के बन सकता है और यही बात भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सभी राजनैतिक पार्टीयों से भिन्न रखती है।
ऋतुराज सिन्हा ने पार्टी के नींव रखने वाले पुरोधाओं के साथ अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए आह्वान किया है कि आइए सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेशन फर्स्ट ,एक भारत श्रेष्ठ भारत ,विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर अपनी क्षमता अनुसार योगदान देकर पार्टी के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करे एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को पूरा करें ।