Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
06-May-2025 05:40 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर तेजस्वी यादव के हैंडल से किये गये पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कब से युवाओं के हित में सोचने लगे। नौंवी फेल व्यक्ति कभी नहीं समझ सकता कि पढ़ाई -लिखाई क्या होती है और धरना-प्रदर्शन से विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई का कितना नुकसान होता है। तेजस्वी यादव यह भी नहीं समझ सकते की विभाग में पदों के सृजन से लेकर नियुक्ति तक क्या प्रक्रिया होती है। तेजस्वी यादव उस बिगड़ैल शाहजादे की तरह हैं, जो अपनी जेब में माचिस लेकर घुमता है और जहां भी ज्वलनशील पदार्थ देखता है, माचिस की तिल्ली जलाकर फेंक देता है।
प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगें सरकार के संज्ञान में है। कुछ करेगी, तो सरकार ही करेगी। तेजस्वी यादव जैसे लोग सिर्फ जलती आग में अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेंकेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों पर झूठी सहानुभूति न दिखाएं। वे अपने पिता से पूछें कि उनके समय में शिक्षकों की क्या स्थिति थी, उन्होंने कितने मानदेय पर शिक्षकों की बहाली की थी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि जिसके पिता ने नौकरी देने के नाम पर गरीब छात्रों की जमीन हड़प ली, वह युवाओं के हित में क्या सोचेगा। लालू को जब भी मौका मिला, तो नौकरी देने के नाम पर अपनी तिजोरी भरी। लालू-राबड़ी के शासनकाल में नौकरियों की बोली लगती थी, मेधावी छात्र धूल फांकते थे, पैसे वाले आयोग्य लोग नियुक्तियां पाते थे। तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं।