ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar Cabinet Meeting: युवा आयोग का गठन युवाओं के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम, जेडीयू महासचिव ने CM नीतीश का जताया आभार

8 जुलाई को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दी। आयोग में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे।जेडीयू नेताओं ने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है।

08-Jul-2025 12:30 PM

By First Bihar

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 8 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार सरकार ने युवा आयोग के गठन की मंजूरी दी है. आयोग में अध्यक्ष,दो उपाध्यक्ष व सात सदस्य होंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

जद (यू) प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह सेतु ने बिहार युवा आयोग के गठन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है . साथ ही इस फैसले को लेकर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस आयोग के गठन से न केवल बिहार के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत मंच भी स्थापित होगा।

जेडीयू नेता सेतु ने कहा, "कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल का वो हार्दिक स्वागत करते हैं। बिहार युवा आयोग युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह न केवल उनके भविष्य को उज्जवल करेगा, बल्कि बिहार के समग्र विकास में भी योगदान देगा। जनता दल (यूनाइटेड) हमेशा से युवाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है, और यह आयोग सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। "बिहार युवा आयोग के गठन से राज्य के युवाओं को नई दिशा और अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ बिहार के विकास में सक्रिय भागीदार बन सकेंगे।