बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
30-Jun-2025 06:33 PM
By First Bihar
BIHAR: बिहार शिक्षा विभाग ने 10,322 महिला शिक्षकों की पोस्टिंग और ट्रांसफर सूची जारी की है। कई शिक्षिकाओं को जिला और विद्यालय आवंटित किए गए हैं। यह कदम शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे हजारों शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिली है।
बिहार में महिला शिक्षकों के तबादले और पदस्थापन को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को शिक्षा विभाग की तरफ से 10 हजार 322 महिला शिक्षकों की पोस्टिंग का विवरण जारी कर दिया गया है, जिसके बाद हजारों शिक्षिकाओं को लंबे वक्त से चली आ रही असमंजस की स्थिति से राहत मिल गई है।
महिला शिक्षकों की पोस्टिंग का विवरण जारी
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गये विवरण के मुताबिक 881 महिला शिक्षिकाएं, जिन्हें जिले तो आवंटित किए गये थे लेकिन स्कूल नहीं मिला था, उन्हें भी विद्यालय आवंटित कर दिए गये हैं। इसके साथ ही 1063 शिक्षिकाएं, जिन्हें वर्तमान स्कूल में शिक्षक संख्या कम होने के कारण न तो जिला और न ही स्कूल आवंटित हो सका था, उन्हें भी स्कूल में पोस्टिंग मिल गई।
वहीं, कक्षा 6 से 12 तक की 8378 महिला शिक्षिकाओं का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें से 2043 शिक्षिकाओं को जिला और स्कूल दोनों का आवंटन कर दिया गया है। शेष 6335 शिक्षिकाओं को जिला आवंटित किया गया। इन शिक्षिकाओं को जिला आवंटन के बाद जिला स्थापना समिति स्कूल आवंटित करेगी। फिलहाल शिक्षा विभाग के इस कदम से शिक्षकों की बेहतर ढंग से पोस्टिंग और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।