ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने बदला मिजाज..पटना, भोजपुर, वैशाली में हुई...

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने बदला मिजाज..पटना, भोजपुर, वैशाली में हुई झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पटना और भोजपुर में झमाझम बारिश हुई है। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

01-Mar-2025 08:27 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने शनिवार को अचानक से पलटी मार दी। पटना, वैशाली, भोजपुर समेत कई जिलों में अचानक से बादलों ने डेरा डाला और झमाझम बारिश हुई। पटना, सीवान, सारण, भोजपुर और वैशाली जिले में सुबह से ही बादलों ने डेरा डाला और सुबह के 7 बजते-बजते इन जिलों की कुछ जगहों पर बारिश हो गई। 


अचानक हुई बारिश से पारा भी थोड़ा नीचे लुढ़क गया। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 मार्च 2025 को कटिहार, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और नवादा जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन या वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। वहीं इससे आगे 2 मार्च 2025 से 7 मार्च 2025 के लिए मौसम विभाग ने कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है।


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 02 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पूर्व में बने पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ रेखा की वजह से बिहार में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। वहीं आज भी इसका असर रहेगा। कल से कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।