गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Jan-2026 06:53 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Today: बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना समेत कई अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, शाम होते-होते कनकनी बढ़ सकती है और रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो बगहा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत 10 जिलों में सुबह के समय कोहरे के साथ बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बन रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। खासकर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी संभव है, जिसका असर सुबह और रात की ठंड पर पड़ेगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की से मध्यम ठंड कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
राजधानी पटना में मौसम सामान्य से थोड़ा बदला हुआ रहेगा। यहां बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।