बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jun-2025 07:06 AM
By First Bihar
Bihar Weather: मौसम विभाग ने शुक्रवार, 27 जून को गया, पूर्णिया, औरंगाबाद, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जिसके साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी है। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां ठनका का खतरा अधिक है।
राजधानी पटना में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। गुरुवार को पटना में दिनभर धूप और छांव का माहौल रहा, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार के 24 जिलों जिनमें पटना, गया, भागलपुर, बेतिया, सीवान, और बक्सर शामिल हैं, इनके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ठनका और बिजली गिरने का खतरा है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जहां हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। गुरुवार को अररिया, रोहतास, गया और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि आरा में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि, 29 जून के बाद मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। लोग खराब मौसम में सावधानी बरतें और खुले इलाकों में जाने से बचें।