ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
02-Jul-2025 06:23 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून ने अपनी पूरी ताकत दिखानी अब धीरे-धीरे शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने आज 2 जुलाई को राज्य के 26 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पटना, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में पटना, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय और भागलपुर में तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी, हालांकि हवा में नमी के कारण उमस भी बरकरार रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में श्रीगंगानगर से लेकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर बिहार और झारखंड पर भी पड़ रहा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अगले 24 घंटों में पश्चिम और उत्तर की ओर बढ़ सकता है, जिससे बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। हालांकि, जुलाई 2025 में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। सामान्य तौर पर जुलाई में बिहार में 340.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार मानसून की धीमी रफ्तार के कारण बारिश का आंकड़ा इससे कम रह सकता है।
तापमान की बात करें तो जुलाई में बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। सामान्यतः जुलाई में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार दोनों ही सामान्य से अधिक हो सकते हैं। बीते 24 घंटों में दरभंगा सबसे गर्म जिला रहा है, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बांका में सबसे कम 32.2 डिग्री तापमान रहा। ज्यादा तापमान और नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
जून 2025 में बिहार में मानसून समय पर पहुंचा, लेकिन पूरे महीने में 36% कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्यतः जून में 174.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 113.6 मिमी वर्षा हुई है। इस कमी का असर खेती और बुवाई के कार्यों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर उन जिलों में जहां आकाशीय बिजली का खतरा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।