ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा

Bihar Weather: वज्रपात से 19 की मौत,बिहार में इस डेट तक आंधी-पानी के आसार; जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Bihar Weather: उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उत्तर बांग्लादेश तक जा रही ट्रफ लाइन की वजह से बारिश देखने को मिल रही है।

10-Apr-2025 06:50 AM

By First Bihar

Bihar weather update: बिहार के कई जिलों में मौसम में हुए बदलाव के बाद आंधी-पानी, ओलावृष्टि और वज्रपात ने भारी तबाही मचायी है। अलग-अलग घटनाओं में राज्यभर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी है।


वहीं, कई जिलों में गेहूं, आम, लीची व अन्य रबी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। जिलों से मिली जानकारी के अनुसार ठनका गिरने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में पांच, मधुबनी में तीन, सहरसा व समस्तीपुर में दो-दो और लखीसराय व गया में एक-एक की मौत हुई है।


इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और पूर्वी चंपारण में तेज आंधी के साथ ओले गिरे, जिससे रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।


इधर, वज्रपात से मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।