ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

बिहार में SIR के दौरान आए चौंकाने वाले आंकड़े, 7 लाख वोटर्स का नाम दो जगह.. 18 लाख मृतक भी वोटर लिस्ट में

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 18 लाख मृतक मतदाता और 7 लाख डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं। 26 लाख मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हुए हैं। 25 जुलाई तक यह अभियान जारी रहेगा।

22-Jul-2025 07:24 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में SIR को लेकर भले ही सियासी बवंडर मचा हुआ हो। बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की बैठक हंगामा के बीच हो रही हो लेकिन चुनाव आयोग ने गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान अब तक जो आंकड़े दिए हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम खत्म होने के ठीक 3 दिन पहले 22 जुलाई को जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 


निर्वाचन आयोग ने 22 जुलाई को जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक बिहार में अब तक जो गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया है उसमें 18 लाख मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए हैं। आयोग की तरफ से चलाए गए अभियान के आंकड़े या बता रहे हैं कि राज्य में 7 लाख ऐसे वोटर हैं जिन्होंने दो जगह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा रखा है। जबकि 26 लाख ऐसे वोटर भी पाए गए हैं जो अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर के दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं। आयोग आगामी 25 जुलाई तक राज्य में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाएगा। 26 जून को आयोग ने इस संबंध में फैसला लिया था और 25 जुलाई को पहले चरण की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 1 अगस्त को आयोग की तरफ से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किया जाएगा। इसके बाद कोई भी मतदाता अपने तरफ से दावा और आपत्ति आयोग के पास दर्ज करा पाएगा। 


22 जुलाई को आयोग ने गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक के बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाताओं में से 90.67 फीसदी मतदाताओं के गणना फॉर्म आयोग को मिल चुके हैं। यह आंकड़ा 7 करोड़ 16 लाख 4 हजार 102 है। आयोग की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान में कुल 6.62 फीसदी ऐसे वाटर पाए गए हैं जो अलग–अलग कारणों से अपने पते पर नहीं मिले। आयोग की तरफ से बताया गया है कि राज्य में केवल 21 लाख 35 हजार 616  मतदाता ही ऐसे बचे हैं जिन्होंने अपना गणना फॉर्म नहीं दिया है। बिहार में कुल वोटर्स का यह केवल 2.70 फीसदी है।