ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा...अब 28 तारीख को नहीं चलेगा सदन

Bihar Vidhansabha:बुधवार को बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपनी बात रखने लगे, लेकिन स्पीकर ने इसे अनुचित बताते हुए उन्हें बैठने का आग्रह किया। विपक्षी सदस्यों ने स्पीकर की बात नहीं मानी और वेल में जाकर नारेबाजी की.

26-Mar-2025 10:50 AM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabha:  बिहार विधानमंडल के बजट सत्र अब अंतिम दौर में है. 28 मार्च को बजट सत्र का समापन हो जाएगा. आज बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरूआत हुई.स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जैसे ही प्रश्नकाल की शुरूआत की, विपक्षी सदस्य अपनी बात कहना चाह रहे थे.

स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ने कहा कि यह कोई तरीका नहीं है,महबूब साहब आप बैठ जाइए, हमारी बात सुन लीजिए. स्पीकर के आग्रह को खारिज करते हुए विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान स्पीकर ने हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को चेताया और कहा कि मेज पलटने पर कार्रवाई करेंगे. इसके बाद भी विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। तब स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. 

शुक्रवार को आयोजित बिहार विधानसभा की बैठक नहीं होगी. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में यह प्रस्ताव लाया. सदन में बहुत के आधार पर प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. इस तरह से शुक्रवार को सभा की कार्यवाही नहीं होगी. 27 तारीख को ही विधानमंडल की कार्यवाही खत्म हो जाएगी.