ब्रेकिंग न्यूज़

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा

Bihar News: बिहार विधानसभा के बड़े अधिकारी ने क्यों दिया इस्तीफा..? रिटायरमेंट के बाद हुए थे संविदा नियोजित...

Bihar News: बिहार विधानसभा सचिवालय से बड़ी खबर सामने आई है। संविदा पर नियुक्त निदेशक असीम कुमार ने सेवा से इस्तीफा दे दिया है। अब सचिवालय में केवल तीन निदेशक बचे हैं, जिनमें से दो संविदा पर हैं और एक जल्द सेवानिवृत होने वाले हैं।

09-Apr-2025 05:57 PM

By Viveka Nand

Bihar News:  खबर बिहार विधानसभा सचिवालय से आ रही है. एक अधिकारी जिन्हें रिटायरमेंट के बाद संविदा नियोजित किया गया था, उन्होंने सेवा से त्यागपत्र दे दिया है. बताया जाता है कि उन्होंने दो दिन पूर्व ही नौकरी छोड़ दी है. इस तरह से अब विधानसभा सचिवालय में तीन निदेशक बचे, इसमें दो संविदा नियोजित ही हैं. 

निदेशक असीम कुमार ने दिया इस्तीफा 

बिहार विधानसभा के निदेशक पद से सेवानिवृत हुए असीम कुमार को फिर से संविदा नियोजित किया गया था. वर्तमान में असीम कुमार विधानसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर पदस्थापित थे. लेकिन खबर है कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि, असीम कुमार ने 7 अप्रैल को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है. त्याग पत्र देने के पीछे वजह क्या है, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है. विस सचिवालय की तरफ से आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इस संबंध में हमने विधानसभा के अधिकारियों से आधिकारिक जानकारी हासिल करने की कोशिश की, पर उन्होंने इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया. हमने असीम कुमार से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे भी संपर्क स्थापित नहीं हो सका. 

तीन में दो निदेशक संविदा नियोजित,तीसरे भी इसी महीने होंगे सेवानिवृत 

बता दें, बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक संवर्ग में अब तक चार निदेशक थे. इनमें से एक संविदा नियोजित निदेशक असीम कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. इस तरह से अब अमलेंद्र प्रसाद महतो, पवन कुमार सिन्हा और राजीव कुमार बचे हैं. इन तीनों में दो ऐसे निदेशक हैं, जो रिटायरमेंट के बाद संविदा नियोजित हैं. बिहार विधानसभा सचिवालय ने फिर से उन्हें संविदा के आधार पर रखा है. बताया जाता है कि एक जो स्थायी निदेशक हैं वे भी आने वाले दिनों में सेवानिवृत होने वाले हैं.