ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश

Bihar News: जल्द ही बिहार में राज्यव्यापी सघन वाहन जांच अभियान शुरू होगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

22-Jul-2025 06:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने चतुर्थ मंगलवार से संबंधित विभागीय कार्यों के समन्वय के लिए बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार में अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार गंभीर है लिहाजा राज्य में सघन वाहन जांच अभियान तेज किए जाएं। इसके साथ ही सभी जिलों के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थायी चेकपोस्ट स्थापित हो और एक्शन प्लान तैयार किए जाएं। वैसे सार्वजनिक स्थलों पर जहां बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होता है, वहां अनिवार्य रूप से कैमरे लगाए जाएं।   


बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि 1 अगस्त से पूरे राज्य में सघन वाहन जांच अभियान में तेजी लायी जाए। जिलाधिकारियों से अपेक्षा है कि जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ एक्शन प्लान तैयार करें। नवादा एवं शिवहर के ज़िलाधिकारियों ने बैठक में एक्शन प्लान भी शेयर किया। इसके साथ ही प्रदेश की प्रमुख सड़कों पर भी नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जाए ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 


उन्होंने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि लोक अभियोजक के कार्यों की निरंतर समीक्षा करें ताकि दोषियों को सजा दिलाने में तेजी आए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलों में स्पेशल ड्राइव चलाने के साथ-साथ बिना हेलमेट पहनने वाले चालकों की दोपहिया वाहनों को जब्त करने का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड वितरण का कार्य पूर्णतः प्रभावी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं के उत्कृष्ट कार्य  को सराहा। 


पुराना सचिवालय स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के साथ-साथ खान एवं भूतत्व, राजस्व एवं भूमि सुधार, परिवहन, गृह, खेल, सामान्य प्रशासन, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन समेत अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सभी विभागों के कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस बैठक में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडलीय आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।