Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 12:44 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport: परिवहन विभाग में उधार के अधिकारियों से काम चलाया जा रहा है. राजस्व वसूली वाले विभाग में कमिश्नर का पद काफी दिनों से खाली है. वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारी डीटीओ भी उधार लेकर काम चलाया जा रहा है. जबकि यह विभाग राजस्व संग्रह वाला है. अफसरों के स्थानांतरण के बाद कई जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी का पद भी खाली था, काम में परेशानी होने पर जिलाधिकारी ने इसके लिए अपने यहां प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को डीटीओ का प्रभार देने की अनुशंसा की. इसके बाद परिवहन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को प्रभारी डीटीओ के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया है.
उधार के अफसरों के भरोसे परिवहन विभाग
परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि सिवान जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में वरीय उप समाहर्ता अमर ज्योति को जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया जाता है. साथ ही इन्हें टैक्स वसूली का अधिकार भी दिया गया है. वहीं भोजपुर जिलाधिकारी की अनुशंसा पर मो. मोइद जिया को जिला परिवहन पदाधिकारी भोजपुर के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया गया है.
परिवहन कमिश्नर का पोस्टिंग करना भूल गई सरकार
बता दें, परिवहन विभाग में सचिव के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद कमिश्नर का होता है. हालात ऐसे हैं कि यह पद महीनों से खाली है. बिना अधिकारी के ही परिवहन विभाग में काम चलाया जा रहा है. बिना स्थाई परिवहन कमिश्नर के राजस्व से जुड़े इस विभाग का संचालन हो रहा है. आईएएस अधिकारी नवीन कुमार परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे. सरकार ने इन्हें 28 मई 2025 को स्थानांतरित कर खगड़िया का जिलाधिकारी बना दिया. तब से परिवहन आयुक्त का पद खाली है. विभागीय स्तर से यह पद प्रभार में देकर दैनिक कार्य निबटाया जा रहा है. बताया जाता है कि स्थाई कमिश्नर नहीं होने से कई कार्य पेंडिंग पड़े हैं. ऐसा लगा है कि सरकार ने परिवहन आयुक्त को स्थानांतरित कर नए अधिकारी की पोस्टिंग करना भूल गई है. तभी तो महीना से अधिक हो गया, नए परिवहन कमिश्नर की पोस्टिंग नहीं की गई है. जबकि सरकार ने इतने दिनों में कई स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं.