Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
13-May-2025 04:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को उनके मांग के मुताबिक ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है। राज्य में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। शिक्षकों के तबादले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग छात्रों के अनुपात के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने जिलेवार रिपोर्ट देने का निर्देश सभी डीईओ को दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के हर जिले में छात्रों और शिक्षकों के अनुपात के आधार पर तबादले किए जाएंगे। जिस स्कूल में निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक होंगे उनका ट्रांसफर संबंधित प्रखंड के स्कूलों में कर दिया जाएगा। जिस स्कूल में छात्र और शिक्षक के अनुपात में अंतर पाया जाएगा वहां उसी हिसाब से शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी और अनुपात को संतुलित किया जाएगा।
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 40 बच्चे पर एक शिक्षक का मानक निर्धारित है। फिलहाल बिहार के सरकारी स्कूलों में यह अनुपात 46 बच्चों पर एक शिक्षक का है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मानें तो कमेटी की रिपोर्ट में शिक्षकों से लेकर छात्रों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव को अमल में लाने को प्राथमिकता दी जाएगा। शिक्षा विभाग की कोशिश है कि शिक्षक और बच्चों के अनुपात को पाटने के लिए अनुपात के आधार पर ही शिक्षकों की पोस्टिंग की जाए।
बता दें कि अब तक राज्य में 47 नियमित शिक्षक, 260 गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, 10,225 महिला शिक्षक तथा 2,151 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया जा चुका है। हाल ही में शिक्षा विभाग ने बिहार में सरकारी विद्यालयों के 261 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया था। यह तबादले शिक्षकों की इच्छा के आधार पर किए गए थे।