ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher News: सूबे के इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ा...

Bihar Teacher News: सूबे के इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ा दी सैलरी...अब मिलेंगे इतने रुपये...

Bihar Teacher News: फार्मेसी कॉलेजों के अतिथि शिक्षकों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने मानदेय में इजाफा किया है.पहले शिक्षकों को प्रति क्लास 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है.

10-Feb-2025 03:02 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: बिहार सरकार ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि कर दी है। प्रदेश में संचालित सरकारी फार्मेसी मेडिकल कॉलेज और संस्थानों के अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के फार्मेसी कॉलेजों के अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव सौंपा था.  सरकार के इस निर्णय से गेस्ट शिक्षकों को प्रति क्लास एक हजार रुपये के स्थान पर डेढ़ हजार रुपये मानदेय मिलेंगे.

पांच जिलों में फार्मेसी कॉलेज की हुई है स्थापना

सरकार विकसित बिहार के सात निश्चयों में शामिल 'अवसर बढ़े, आगे बढ़े' निश्चय के अंतर्गत प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के संसाधन मुहैया कराने के इरादे से काम कर रही है. पांच जिलों सिवान, सासाराम, बांका, नालंदा एवं समस्तीपुर में एक-एक फार्मेसी कॉलेज की स्थापना की गई है। इन सभी फार्मेसी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हो चुके हैं. लेकिन इन संस्थानों में शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं हो पाई है.

एक महीना में अधिकतम 50 हजार रू मिलेंगे

स्वास्थ्य विभाग नियमित नियुक्ति की नियमावली का गठन कर रहा है. लेकिन इसमें देरी होगी. लिहाजा संस्थानों में पठन-पाठन बाधित न हो और यहां पढने वाले छात्रों की कक्षाएं नियमित हो, इसके लिए वैकल्पिक रूप से अतिथि शिक्षकों को पठन-पाठन कराने का जिम्मा दिया गया है. अब तक अतिथि शिक्षकों को मानदेय के रूप में प्रति कक्षा 1000 रुपये दिए जा रहे थे. एक महीने में अधिकतम 35 हजार रुपये निर्धारित की गई थी. जिसमें अब वृद्धि कर दी गई है. अब अतिथि शिक्षकों को प्रति कक्षा 1500 रुपये दिए जाएंगे.एक महीना में अधिकतम 50 हजार रुपये निर्धारित कर दी गई है.इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है.