Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
26-Apr-2025 02:48 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बीपीएससी टीआऱई-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग कब होगी? इसे लेकर आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्थिति स्पष्ट कर दी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि अगले हफ्ते यह काम हो जाएगा. इन शिक्षकों की पोस्टिंग में एक खास बात का ध्यान दिया गया है.
टीआरई-3 की ज्वाइनिंग कब होगी...मिला यह जवाब
शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में शामिल होते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. दरअसल टीआरई-3 मोतिहारी के शिक्षक कृष्णा कुमार ने सवाल पूछा, टीआरई-3 की ज्वानिंग कब होगी ? इस पर एस. सिद्धार्थ ने बताया कि हमलोगों ने तैयारी कर ली है. अगले सप्ताह शुक्रवार-शनिवार को ज्वाइनिंग का आदेश निकाल देंगे. मुख्य रूप में हमलोगों ने पोस्टिंग में यह ध्य़ान रखा है कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां उनकी ज्वाइनिंग हो.ताकि बच्चों-शिक्षकों का अनुपात रहे.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को ज्वानिंग हो जाएगी. टीआरई-3 के सभी शिक्षक सोमवार से अपने-अपने स्कूल में ज्वाइन करेंगे और काम करेंगे. कहीं कोई परेशानी नहीं है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कई अन्य सवालों के जवाब दिए.
बता दें, टीआरई-3 के शिक्षक ज्वाइनिंग नहीं होने से नाराज हैं. शिक्षक संघ ने पटना में आंदोलन का ऐलान कर दिया है. टीआरई-3 का विज्ञापन फरवरी 2024 मे ही आया था. चौदह महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नहीं दी गई है. नौ मार्च 25 को सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान मे नियुक्ति पत्र बांटा था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नहीं मिली है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि जिस गांधी मैदान मे मुख्यमंत्री जी ने नियुक्ति पत्र बांटा, अब स्कूल में नियुक्ति के लिए उसी गांधी मैदान मे आंदोलन करना पड़ रहा है.