ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Suicide News: राज्य में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, वजहें चौकाने वालीं

Bihar Suicide News: बिहार में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंगेर, पटना, सहरसा में हाल की घटनाओं में मानसिक तनाव, एकाकीपन और टूटते रिश्तों ने लोगों को आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर किया है। सामाजिक संवाद और मानसिक सहायता की काफी ज्यादा जरूरत

30-Jun-2025 02:23 PM

By First Bihar

Bihar Suicide News: बिहार में आत्महत्या के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में मुंगेर, पटना और सहरसा जैसे जिलों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां लोग मानसिक तनाव, एकाकीपन और टूटते रिश्तों के कारण अपनी जान गंवा दे रहे हैं। इन मामलों में डिप्रेशन, सामाजिक दूरी और पारिवारिक कलह प्रमुख कारण बनकर उभरे हैं।


जैसे पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में एक इंटर छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक गोलू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और उसके पिता पिछले कई दशक से बिहटा में दवा की दुकान चलाते हैं। गोलू ने इस साल थर्ड डिवीजन से इंटर पास किया था और उस वजह से डिप्रेशन में रहता था। वह हैदराबाद में अपनी बहन के पास रहकर पढ़ाई करता था, लेकिन जिस दिन उसे वापस लौटना था, उसी दिन उसने यह कदम उठा लिया और जीवन लीला समाप्त कर ली।


वैसे ही मुंगेर में दो अलग-अलग घटनाओं ने भी इस विषय को लेकर चिंता बढ़ाई है। पूरबसराय थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय सर्वेश पटना का रहने वाला था, उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह फुटपाथ पर कपड़े की दुकान चलाता था, जिसे हाल ही में अतिक्रमण हटाओ अभियान में हटा दिया गया था। चर्चा है कि अपनी प्रेमिका की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में था। एक अन्य घटना में कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 44 वर्षीय मजदूर ने रात में चुपके से फांसी लगाई और दुनिया को अलविदा कह चला। वह अवैध हथियार निर्माण से जुड़ा था और पत्नी से अक्सर झगड़ता रहता था, जिसके कारण मानसिक तनाव में रहना उसके लिए आम बात थी।


इसके अलावा सहरसा के बनमा इटहरी प्रखंड में एक 24 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जो आंगनबाड़ी सहायिका की बहू थी, उसकी शादी को चार साल हुए थे और उसका पति दूसरे राज्य में काम करता था। वह अपनी सास और बेटी के साथ रहती थी, लेकिन सास से लगातार झगड़े उसे परेशान किया करते थे। इसे ही उसकी आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा।


इन घटनाओं से यह तो साफ है कि मानसिक तनाव के अलावा एकाकीपन और टूटते पारिवारिक-सामाजिक रिश्ते आत्महत्या के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। समाज में संवाद की कमी, भावनात्मक समर्थन का अभाव और छोटी-छोटी समस्याओं का बढ़-चढ़कर असर लोगों को कमजोर बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में बढ़ते शहरीकरण और बदलते सामाजिक ढांचे ने लोगों को अकेला कर दिया है। मुंगेर और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में भी 2024-25 में किशोरों और युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है। जहां पढ़ाई का दबाव, प्रेम संबंधों में असफलता और माता-पिता से छोटी-छोटी बातों पर डांट जैसी घटनाएं घातक बन रही हैं।


समाज को इस संकट से निपटने के लिए संवाद बढ़ाना ही होगा। परिवार और दोस्तों से खुलकर बातचीत, मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और समय पर परामर्श अब काफी जरूरी है। अगर कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो उसे तुरंत नजदीकी लोगों से बात करनी चाहिए या हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क करना चाहिए, जो मुफ्त भी है और गोपनीय भी। बिहार में इस संकट को रोकने के लिए सामुदायिक सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है।