ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar School News : सरकारी स्कूलों के बच्चों का बनेगा एजुकेशन कार्ड, शिक्षा...

Bihar School News : सरकारी स्कूलों के बच्चों का बनेगा एजुकेशन कार्ड, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Bihar School News : सरकारी स्कूलों के बच्चों का एजुकेशन कार्ड बनेगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने पहल की है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) कार्ड बनेगा।

09-Feb-2025 07:39 AM

By First Bihar

Bihar School News : बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) कार्ड बनेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रा के आदेश पर अगले सत्र से इसे प्रभावी करने की योजना बनायी गयी है। इसी नंबर के आधार पर बच्चों का स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा। इसके साथ ही अपार आइडी जेनरेट करने के लिए पेन नंबर की जरूरत होगी। पेन नंबर नहीं होने की स्थिति में एडमिशन नहीं लिया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, यदि किसी ने गलत पेन नंबर दर्ज किया है तो अपार जेनरेट नहीं होगा। इसके साथ ही नामांकन रद्द हो जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से डीइओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यह छात्रों की एक विशेष पहचान होगी। बच्चों को अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के समय ही यह पेन नंबर दिया जाएगा। 


मालूम हो कि स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड का निर्माण किया जाएगा।  पेन कार्ड अपार आईडी से अलग विद्यार्थियों की पहचान को बताएगा। इसपर आधार कार्ड की तरह ही 12 अंकों की यूनिक आइडी दर्ज होगी। स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी इस कार्ड के माध्यम से अपार आइडी पर दर्ज हो जाएगी। ऐसे में अपार आईडी बनाने के लिए पेन को अनिवार्य कर दिया गया है। 


इधर, बच्चों के लिए स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड बनाया जाएगा। सरकारी और निजी स्कूलों की ओर से यू-डाइस पोर्टल पर बच्चों का डेटा डाला जाएगा। यहीं से पेन नंबर जेनरेट होगा। यह नंबर एक बार जारी होने के बाद हमेशा के लिए रहेगा।