ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar School News : सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, नये...

Bihar School News : सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, नये सत्र से पहले हो जाएगा काम

Bihar School News : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इन स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा बनाने का एलान किया गया है जिससे छात्रों की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को स्कूल किट दी जाएगी।

19-Jan-2025 07:52 AM

By First Bihar

Bihar School News : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में नए सत्र से पहले बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब कई छात्रों को भी कई सुविधाएं देने का प्लान है। दरअसल, इन सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा बनाने का एलान किया गया है, जिससे छात्रों की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को स्कूल किट दी जाएगी।


वहीं, नए शैक्षणिक सत्र से पहले राज्य के 71,863 प्रारंभिक और 9360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष, जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार समेत आवश्यक आधारभूत संरचना तथा चहारदीवारी के निर्माण सुनिश्चित होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। साथ ही 178 करोड़ रुपये जारी किया है। इनमें 14 करोड़ रुपये प्रारंभिक स्कूलों में चहारदीवारी निर्माण के लिए दिए गये हैं।


शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 81,233 सरकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष, जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार समेत आवश्य आधारभूत संरचना तथा चहारदीवारी के निर्माण संबंधी दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है। जो राशि जारी की गई है उसमें 39 करोड़ रुपये स्कूलों में आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए हैं। इसके अलावा 45 करोड़ रुपये माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध करायी गयी है।


जबकि अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र के पहले सप्ताह में सभी सरकारी विद्यालयों में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक किट मिलेगी। इनमें नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ 84 लाख 36 हजार 388 है। लेकिन, शैक्षिक किट उन्हीं छात्र- छात्राओं को मिलेगी, जिनके ब्योरे आधार कार्ड के साथ ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड हैं।


इधर, बिहार के सरकारी स्कूलों में रैंकिंग की घोषणा की गई है। इन स्कूलों को 5 स्टार तक की रैंकिंग दी जाएगी। इस बदलाव से बिहार के सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग लगातार लापरवाही पर भी एक्शन ले रहा है जिससे शिक्षकों की नींद उड़ी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर नवंबर में ही सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को दिशानिर्देश जारी किया जा चुका है।