ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Patna News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि, नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहे मौजूद

Patna News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आज पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने श्रद्धांजलि दिया।

12-Jul-2025 02:39 PM

By First Bihar

Patna News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आज पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री विजय चौधरी समेत कई गणमान्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।


राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस राजकीय समारोह में सत्येंद्र नारायण सिंह के योगदान को याद किया गया। उन्होंने बिहार की राजनीति में एक स्वच्छ, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी राजनीतिक और सामाजिक संदर्भों में प्रासंगिक माने जाते हैं।


समारोह में वक्ताओं ने सत्येंद्र नारायण सिंह के राजनीतिक जीवन, समाज सेवा और उनके विकासोन्मुखी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सत्येंद्र बाबू का जीवन हमें जनता की सेवा और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और नेताओं ने उनके योगदान पर लिखी पुस्तकों और दस्तावेजों का अवलोकन किया। जयंती के उपलक्ष्य में राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज