ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / patna-news / Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती...

Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती दिखीं बिहार की कई महिला जवान, पुलिस कैंप का वीडियो वायरल

बिहार के सहरसा स्थित पुलिस कैंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी वर्दी में विवादास्पद भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित महिला जवानों से स्पष्टीकरण मांगा है.

22-Jan-2026 08:06 AM

By First Bihar

SAHARSA : मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में रे...ये वही गाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में मुद्दा बनाया था. मोदी ने इस गाने की पंक्तियां दोहरा कर बिहार के लोगों को जंगलराज की याद दिलाई थी. अब बिहार का ही एक वीडियो वायरल हुआ है, इसी गाने पर महिला पुलिस की कई जवान डांस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है. वैसे, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 


सहरसा पुलिस कैंप का वीडियो वायरल 

मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में... गाने पर महिला पुलिसकर्मियों के वर्दी में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो सहरसा के होमगार्ड कैंप का है. जहां महिला पुलिसकर्मी खुलेआम वर्दी में इस विवादास्पद गाने पर डांस कर रही हैं.


वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहीं होमगार्ड महिला कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह वाकया जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप का बताया जा रहा है.होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने मीडिया को  बताया कि महिला होमगार्ड पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वायरल वीडियो में पासिंग आउट परेड के बाद कई महिला जवान भोजपुरी के कई गानों पर जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं.  महिला पुलिसकर्मियों के इस डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा है. साथ हीं कई लोग वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं.


सरकार लगा चुकी है रोक

बिहार पुलिस का मुख्यालय कई बार निर्देश जारी कर चुका है कि पुलिसकर्मी ऐसे रील्स न बनाएं, जिससे पुलिस की छवि खराब हो. वर्दी में रील्स बनाने पर तो पूरी तरह रोक है. लेकिन पुलिसकर्मी इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. इससे सरकार और पुलिस की भद्द पीट रही है.