Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
24-Jul-2025 10:57 AM
By FIRST BIHAR
Ration Card: बिहार की जनता इन दिनों दोहरी उलझन में फंसी हुई है। एक ओर लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने या उसमें सुधार करवाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अब राशन कार्ड को लेकर नई चिंता सामने आ गई है।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी व्यक्ति ने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं उठाया है, तो उसका राशन कार्ड डीएक्टिवेट किया जा सकता है। इसका मतलब यह होगा कि न तो उस व्यक्ति को मुफ्त अनाज मिलेगा और न ही सरकार की दूसरी योजनाओं का लाभ।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं कि जिन लोगों ने लंबे समय से राशन नहीं लिया है या जिनके कार्ड फर्जी या डुप्लिकेट हो सकते हैं, उनकी जांच की जाए। इसके तहत अब हर राशन कार्डधारी को ई- केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी होगा।
देशभर में करीब 23 करोड़ राशन कार्ड हैं, जिनमें से बिहार में 8.71 करोड़ कार्ड एक्टिव हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, इनमें से 7% से 18% तक कार्ड फर्जी या डुप्लिकेट हो सकते हैं। यानी केवल बिहार में ही 25 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए जा सकते हैं। सरकार ने e-KYC के लिए अंतिम तारीख निर्धारित कर दी है।
समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो राशन कार्ड निलंबित कर दिए जाएंगे। इससे न केवल मुफ्त राशन बंद हो सकता है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी रुक सकता है। अब जब चुनाव नजदीक हैं और सरकारी स्कीमों का लाभ मिलना महत्वपूर्ण हो गया है, तो यह छोटी-सी प्रक्रिया न टालें। अपने राशन कार्ड को एक्टिव बनाए रखने के लिए आज ही ई- केवाईसी करवाएं।