ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Rain Alert: पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार के नालंदा, पटना, अररिया में तेज बारिश, 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में येलो अलर्ट हुआ जारी। IMD ने 2 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात की दी चेतावनी।

30-Jun-2025 01:27 PM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ बारिश का दौर अब एक तरह से पूरे राज्य में छाया हुआ है। नालंदा, अररिया और पटना के कुछ इलाकों में फिलहाल तेज बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। किशनगंज और जमुई में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और जल्द ही बारिश की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


IMD के अनुसार 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें पटना, नालंदा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की उम्मीद है, हालांकि उमस बनी ही रहेगी।


मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक दक्षिण बिहार में भयंकर बारिश की आशंका जताई है। खासकर गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में। तेज आंधी (40-60 किमी/घंटा) और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।