Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
11-Jul-2025 07:24 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें भारी बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले स्थानों पर रहने वालों से सतर्कता बरतने की अपील की है, खासकर वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 16 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसूनी ट्रफ लाइन बिहार की ओर शिफ्ट होगी, जिससे पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी। 20 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जो धान की बुआई और रोपनी के लिए राहतकारी होगी। हालांकि, इस साल जून के अंत और जुलाई के पहले 10 दिनों में सामान्य से 52% कम बारिश (133 मिमी बनाम 275 मिमी) ने किसानों को चिंता में डाल दिया था, क्योंकि खेतों में नमी की कमी से फसल रोपाई प्रभावित हुई।
पटना में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 27 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास रहेगा। नमी का स्तर 80-85% होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। बीते 24 घंटों में लखीसराय में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद (35.4 डिग्री) सबसे गर्म और गया (27.5 डिग्री) सबसे ठंडा रहा। दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, गया, भोजपुर, नालंदा और औरंगाबाद में बारिश की कमी से खेती पर असर पड़ा है।
नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गोपालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जबकि पटना में गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने और सेल्फी या नौकायन जैसे जोखिम भरे कार्यों से बचने की सलाह दी है। 16 जुलाई से होने वाली बारिश किसानों के लिए राहत लाएगी, लेकिन वज्रपात और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सावधानी भी बेहद जरूरी है।