ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Rain Alert: राज्य के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया। नवादा में सर्वाधिक 58.4 मिमी बारिश हुई दर्ज। अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल?

05-Jul-2025 07:31 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दक्षिण बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दूसरी ओर उत्तर बिहार में मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।


पिछले 24 घंटों में नवादा में सबसे अधिक 58.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गया में 36.2 मिमी, भोजपुर में 26.4 मिमी, जमुई में 20.6 मिमी और मधेपुरा में 18.6 मिमी बारिश हुई। हालांकि, पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 40% कम वर्षा हुई है, जो चिंता का विषय है। शुक्रवार को पटना और मोतिहारी में अच्छी बारिश देखी गई, लेकिन किशनगंज और नालंदा जैसे जिलों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। तापमान की बात करें तो मोतिहारी 36 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बांका में पारा 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। 


मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 48 घंटों में दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधि तेज रहने की उम्मीद है। मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हालांकि, उत्तर बिहार में ट्रफ लाइन के कमजोर प्रभाव के चलते बारिश की तीव्रता कम रह सकती है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।


इस बार जुलाई में सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ रेखा उत्तर बिहार की ओर कम सक्रिय है और इसका प्रभाव झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ज्यादा देखा जा रहा है। इससे बिहार में अपेक्षित वर्षा नहीं हो पा रही है। किसानों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और जलभराव या बिजली गिरने जैसी स्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।