JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
16-Jul-2025 09:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में पिछले दिनों एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। कथित तौर पर जादू-टोना के संदेह में अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। घटना के बाद हमलावरों ने शवों को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर जला भी दिया था।
इस भयावह घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 16 जुलाई, 2025 को जारी नोटिस में दो सप्ताह के भीतर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें जांच की वर्तमान स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी, और पीड़ित परिवार के जीवित सदस्य की सुरक्षा व परामर्श की व्यवस्था से जुड़ी जानकारी देने को कहा गया है।
NHRC ने स्पष्ट किया है कि यदि मीडिया में आई रिपोर्टें सच हैं, तो यह मामला गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन को दर्शाता है। आयोग ने राज्य सरकार को 16 वर्षीय लड़के की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसे काउंसलिंग सुविधा देने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस पूरे मामले में परिवार का एकमात्र जीवित सदस्य 16 वर्षीय एक किशोर ही घटना का प्रत्यक्षदर्शी है।
किशोर ने पुलिस को बताया है कि करीब 50 लोगों की भीड़ ने उसके घर में घुसकर पहले उसकी मां पर बांस के डंडों से हमला किया और उसे डायन बताकर पीटना शुरू कर दिया। जब परिवार के अन्य सदस्य मां को बचाने आए, तो भीड़ ने उन्हें भी पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी शवों को 100 से 150 मीटर दूर ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया था। गांव के कुछ लोगों को शक था कि पीड़ित परिवार के काले जादू के कारण गांव का एक लड़का बीमार पड़ा था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसी आधार पर भीड़ ने यह अमानवीय कदम उठाया था।