सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
01-Mar-2025 09:19 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: शनिवार 01 मार्च को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। सीएम नीतीश आज 74 वर्ष के हो गए हैं। आज दिनभर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई लोग दे रहे हैं। वही बेटे निशांत और उनके घर के लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने परिवार के साथ केक काट कर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया।
इस मौके पर उनके बेटे निशांत और भाई सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इससे पहले उनके बेटे निशांत पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर गये हुए थे जहां उन्होंने पिता की लंबी आयु की कामना करते हुए भगवान की पूजा अर्चना की। पिता नीतीश कुमार के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगने पहुंचे निशांत ने कहा कि आज उनके पिताजी नीतीश कुमार का जन्मदिन है इसलिए मंदिर आए हैं, पिता जी के लिए आशीर्वाद मांगने। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए पिताजी ने बहुत काम किया है, इसलिए उन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं। आज पिता जी का जन्मदिन है, मैं उनको बधाई देता हूं। भगवान की कृपा हम दोनों पर बनी रहे। आगे भी सीएम बनकर बिहार के विकास का काम जारी रखें।
इससे पहले पिछले दिनों निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए थे। निशांत ने कहा था कि मीडिया के माध्यम से राज्य के सभी युवाओं को और हर तबके के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे मेरे पिता के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया। पिछले चुनाव में बिहार की जनता ने 43 सीट दिया, फिर भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीट बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम जारी रहे।
निशांत ने कहा था कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करता हूं कि पिता जी ने जो 19 साल में काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाएं। जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीएम पिता जी को सीएम घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।
जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा था कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं, वह बताएगी कि क्या करना है. बिहार की जनता फैसला करेगी। इसके बाद निशांत सवालों को टालकर हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है।
बता दें कि बिहार के बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को सीएम नीतीश कुमार का जन्म हुआ था. सीएम को जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बिहार में विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है. जबकि विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं.


