बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jun-2025 05:26 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के जिस थाने या पुलिस लाइनों में 50 किलोवॉट से अधिक की बिजली खपत हो रही है, वहां सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। ऐसे भवनों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद ऐसे भवनों में सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीजी (आधुनिकीकरण, एससीआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से अब तक 1 हजार 14 थाने नए भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अब तक 737 थानों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि, 277 का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।
एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि इस वर्ष 17 थानों के भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस वर्ष 37 का निर्माण पूरा हो गया है। राज्य में 80 पुलिस थाने ऐसे भी हैं, जो भवन एवं भूमिहीन हैं। इनके लिए जमीन खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 34 थानों के लिए चिन्हित स्थानों पर किसी तरह का विवाद होने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा 545 थाना भवन ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 5 से 20 आवासन क्षमता वाले बैरक भी बनाए गए हैं। 25 पुलिस केंद्र में 100 से 500 क्षमता वाले महिला बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है।
अब सभी नए भवनों में महिलाओं का अलग बैरक एवं शौचालय
एडीजी ने कहा कि अब जितने भी नए थाना और पुलिस लाइन के भवन बन रहे हैं, उन सभी में महिला कर्मियों के लिए अलग बैरक और शौचालय बनाए जा रहे हैं। अब तक 678 थानों में 5 सीट वाले टॉयलेट का निर्माण कर लिया गया है। 257 में दो सीट वाले शौचालयों का निर्माण किया गया है।
साइबर थानों और यातायात पुलिस के लिए बनेंगे भवन
राज्य के सभी जिलों में गठित 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भी नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। 28 नए यातायात थानों के भवन स्वीकृत कर दिए गए हैं, जिनका निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। सभी थानों का निर्माण तीन तरह के स्वीकृत मॉडल ए,बी एवं सी के आधार पर ही निर्माण कराया जा रहा है।