JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
17-Jul-2025 02:08 PM
By First Bihar
Bihar Police: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4361 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक सह CSBC अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने 17 जुलाई को घोषणा की है कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी और 20 अगस्त तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये का मासिक वेतनमान मिलेगा, जिसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य लाभ शामिल होंगे।
वहीं, कुल 1439 पद सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में गैर-आरक्षित श्रेणी में 1772 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 436, अनुसूचित जाति के लिए 632, अनुसूचित जनजाति के लिए 24, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 757, पिछड़ा वर्ग के लिए 492 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 248 पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास हल्के व भारी मोटर वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक) निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। जो सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और समसामयिक मुद्दों पर आधारित होंगे। ड्राइविंग टेस्ट में वाहन चलाने और रखरखाव की क्षमता की अच्छे से जांच होगी।
आवेदन केवल ऑनलाइन CSBC की आधिकारिक वेबसाइट (https://csbc.bihar.gov.in) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण सावधानी से भरना होगा, क्योंकि गलत या अपूर्ण जानकारी के कारण आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
बात करें आवेदन शुल्क की तो यह सामान्य/OBC/EWS के लिए संभावित रूप से 675 रुपये और SC/ST/महिलाओं/ट्रांसजेंडर के लिए 180 रुपये होगा। लिखित परीक्षा की तारीखें बाद में अधिसूचित की जाएंगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 7-10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।