25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
25-Jan-2025 07:25 PM
By First Bihar
patna news: बिहार में सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा है। पटना के गर्दनीबाग इलाका स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। 7 वें चरण का समापन आज हो गया है। आज इस दौरान 16 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी का अटेंडेंस बायोमैट्रिक में मैच नहीं किया था।
इसका कारण यह है कि इन लोगों ने लिखित परीक्षा में खेला किया था। इनकी जगह लिखित परीक्षा में स्कॉलर को बिठाया गया था। इसके लिए इनसे 5 लाख रुपये में डील हुई थी। कुछ रकम रिटेन से पहले दिया गया और बाकि बचे पैसे फिजिकल के बाद देने की बात हुई थी। जब ये लिखित परीक्षा पास कर गये तब फिजिकल की तैयारी में लग गये। लेकिन इन्हें नहीं पता था कि फिजिकल में बायोमैट्रिक से अटेंडेंस बनाया जाएगा।
जब इन्हें बायोमैट्रिक में अंगुली रखने को कहा गया तब वो घबरा गये उन्हें मालूम था कि वो अब पकड़े जाएगे और हुआ भी यही। फिजिकल एग्जाम ले रहे अधिकारियों ने एक नहीं बल्कि 16 अभ्यर्थियों को पकड़ लिया जिनका अटेंडेंस बायोमैट्रिक में मैच नहीं किया। पटना हाईस्कूल में फिजिकल टेस्ट देने आए पहुंचे 16 अभ्यर्थियों का फिंगर का मिलान बायोमेट्रिक में नहीं हो पाया। जिसके बाद इन सभी को अरेस्ट कर दिया गया। सातवें सप्ताह में 9600 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया लेकिन 7771 अभ्यर्थी ही फिजिकल के लिए पहुंचे। वही 1829 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए।
बता दें कि केन्द्रीय चयन पर्षद ने बिहार में 21 हजार 391 सिपाही के रिक्त पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। जिसमें शामिल होने के लिए करीब 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन भरा था। वहीं इस परीक्षा में करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा 6 चरण 7,11,18,21,25 और 28 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया था। जिसमें 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जिसके बाद रिटेन पास अभ्यर्थियों को 9 दिसंबर 2024 से लेकर 10 मार्च 2025 तक रौल नंबर के अनुसार पटना हाई स्कूल में फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट जांच के लिए बुलाया गया।
आज 7 वें चरण का समापन हो गया। शनिवार को बायोमैट्रिक अटेंडेंस में फिंगर मैच नहीं करने पर 16 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई अभ्यर्थी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आज गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने बताया कि इन लोगों ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह स्कॉलर को बिठाया था। इसके लिए स्कॉलर को मोटी रकम दी गई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस स्कॉलर की गिरफ्तारी में जुट गयी है। इनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है।