पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
31-Mar-2025 08:49 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने अनोखी पहल की है। बिहार सरकार ने महिलाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार देने और उनके रहने की विशेष व्यवस्था करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। बिहार में पहली बार महिलाओं को फैक्ट्री और औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार देने के साथ ही उनके रहने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
उद्योग विभाग ने महिलाओं की सुविधा के लिए औद्योगिक क्षेत्रों और उनके कार्यालयों के पास विशेष हॉस्टल के निर्माण की योजना बनाई है। पहले चरण में 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां 2000 महिलाओं को नौकरी और आवास की सुविधा दी जाएगी। इन हॉस्टलों में 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र और सुगम यातायात की व्यवस्था भी होगी।
यह पहल ‘स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट’ के तहत चलाई जा रही है। सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को कपड़ा, बैग, प्लास्टिक, जूता, फर्नीचर, खिलौना, खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न फैक्ट्रियों में तकनीकी और सामान्य नौकरियों के अवसर दिए जाएंगे। यदि यह योजना सफल रहती है, तो इसे राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। उद्योग विभाग का लक्ष्य पहले चरण में 1.50 लाख महिलाओं को रोजगार देना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
फिलहाल बिहार के 9 जिलों में 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। पटना (फतुहा और बिहटा), मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद, हाजीपुर, कुमारबाग (पश्चिम चंपारण), सकरी (मधुबनी), बेगूसराय, मरंगा (पूर्णिया) में हॉस्टल बनाए जाएंगे। अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता मिलेगी।