ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Patna News: पटना में गंगा नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Patna News: राजधानी पटना में गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

26-Apr-2025 09:41 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Patna News: राजधानी पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तीनों दोस्तों की पहचान दीघा घाट के गंगा कॉलोनी बिहार के सोनू राज (19 वर्ष), मंदिरी के विनीत कुमार (20 वर्ष) और दुजरा बुद्धा कॉलोनी के निवासी आदित्य कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में तीनों दोस्तों को पीएमसीएच ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आदित्य, सोनू और विनीत तीनों एक साथ कलेक्ट्रेट घाट पर बैठे थे और बातें कर रहे थे। फिर तीनों ने गंगा नदी में नहाने के लिए छलांग लगाई। इस दौरान विनीत पानी में डूबने लगा। फिर उसे बचाने के लिए सोनू और आदित्य ने कोशिश की। लेकिन, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो बचा नहीं सके। वहीं तीनों की मौत के बाद परिवार में मातम फैल गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।