Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
23-Jul-2025 01:19 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की है कि जुलाई के अंत तक राज्य के सभी शेष 7.92 लाख विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। यह बयान विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक के 26 लाख बच्चों को समुचित निगरानी के अभाव में अभी तक पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि बिहार पाठ्य पुस्तक निगम को सभी जिलों से पुस्तकों की अधियाचना प्राप्त हो चुकी है और जिला शिक्षा पदाधिकारियों की देखरेख में पहले ही अधिकांश वितरण पूरा हो चुका है। अब केवल 7.92 लाख विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की जानी बाकी हैं। जिन्हें इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
अमरेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में सवाल उठाया था कि शिक्षा विभाग ने 2 मई तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। लेकिन निगरानी की कमी के कारण लाखों बच्चे अभी तक पुस्तकों से वंचित हैं। इस देरी ने छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में।
इसके बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आश्वासन दिया है कि बिहार पाठ्य पुस्तक निगम और जिला शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से वितरण प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों से प्राप्त अधियाचनाओं के आधार पर पुस्तकें छपाई और वितरण के लिए भेजी जा चुकी हैं। इस माह के अंत तक शेष सभी विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
बताते चलें कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कई कदम उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती और अनुकंपा आधारित नियुक्तियों की घोषणा की थी। साथ ही शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति को स्थगित करने का फैसला भी लिया गया ताकि शिक्षकों की शिकायतों का समाधान हो सके। हालांकि, पाठ्यपुस्तक वितरण में देरी जैसे मुद्दों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठाए हैं।