ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: "उसे मुख्यमंत्री बनने दो, हम किंगमेकर ही रहेंगे", तेजप्रताप यादव ने...

Bihar News: "उसे मुख्यमंत्री बनने दो, हम किंगमेकर ही रहेंगे", तेजप्रताप यादव ने निकाली दिल की भड़ास; खुद को बताया दूसरा लालू

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने खुद को दूसरा लालू यादव बताते हुए तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने का समर्थन किया और किंगमेकर की भूमिका खुद निभाने का दावा किया है। आरजेडी से निष्कासन के बाद भी वह सियासी हलचल में बने हुए हैं।

27-Jun-2025 09:37 AM

By First Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। उन्होंने खुद को अपने पिता लालू प्रसाद यादव का सच्चा उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी ठेठ बोली और जमीन से जुड़ा अंदाज उन्हें "दूसरा लालू" बनाता है। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया है, लेकिन साथ ही जोर देकर कहा कि किंगमेकर की भूमिका वह खुद निभाएंगे।


तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी बेबाकी और जनता के मुद्दों को उठाने का अंदाज उनके पिता लालू यादव से मिलता-जुलता है, जिसके कारण कुछ लोग उन्हें निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि दूसरा लालू मैं ही हूं, क्योंकि मेरी आवाज और अंदाज वही है।" उन्होंने अपने निष्कासन को साजिश करार देते हुए सवाल उठाया कि आरजेडी में कई लोग हैं, जिनसे पार्टी को नुकसान हो सकता है, फिर सिर्फ उन्हें ही क्यों टारगेट किया गया। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार या तेजस्वी पर साजिश का कोई सीधा आरोप नहीं लगाया।


पिछले महीने तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ फोटो और 12 साल पुराने रिश्ते का दावा करने वाली पोस्ट वायरल हुई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया था। तेज प्रताप ने इसे अकाउंट हैक होने का हवाला दिया, लेकिन इसके बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया। तेज प्रताप ने इस उथल-पुथल पर कहा कि वह हालात को संभाल रहे हैं और तेजस्वी को पूरा समर्थन देंगे, लेकिन वह खुद किंगमेकर की ही भूमिका में रहेंगे।


तेज प्रताप ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से हाल की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्ते हैं और राजनीति में अपने लोग हमेशा मदद करते हैं। बिहार के आगामी चुनावों के बीच उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।