अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत
28-May-2025 01:46 PM
By Viveka Nand
Bihar News: गंगा नदी पर शेरपुर-दिघवारा के बीच 3200 करोड रुपए की लागत से सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है. भारत सरकार की NHAI पुल का निर्माण कर रही है. यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाती है.पुल की लंबाई 14.5 2 किलोमीटर है. यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा. इसका निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है .
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कार्यस्थल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेरपुर- दिघवारा के बीच बन रहे सिक्स लेन गंगापुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि यह सिक्स लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ को जोड़ेगा. साथ ही इस पुल के नीचे से पटना की तरफ जेपी गंगा पथ का निर्माण किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्कता सुगम होगी. साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी. पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी के चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा.