बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
03-Jul-2025 07:52 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला नियोजन विभाग, बिहार सरकार की पहल पर 8 जुलाई को शेखपुरा में एक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शेखपुरा प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। निजी क्षेत्र की कंपनी Sun Bright Man Power Solution Pvt. Ltd. इस मेले में 25 ऑपरेटर/असेंबली पदों पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को अहमदाबाद और सोनीपत में जॉइनिंग दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय ने बताया है कि इस रोजगार मेले में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए निम्नलिखित विवरण हैं:
पद: ऑपरेटर/असेंबली (25 रिक्तियाँ)
पात्रता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएट
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
वेतन: 15,200 से 19,500 रुपये प्रति माह
अतिरिक्त सुविधाएँ: प्रोविडेंट फंड, कर्मचारी राज्य बीमा, कैंटीन, बस सुविधा और ओवरटाइम
आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
रिज्यूम
सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और फोटोकॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र
उम्मीदवार ऑनलाइन भी www.ncs.gov.in पर जॉब कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शिखा रॉय ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर कैंप में उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ।