ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, डिप्टी CM सह भाजपा के 'सम्राट' ने किया बड़ा ऐलान

सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती पर बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि राज्य के 350 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनाए जाएंगे।

05-Apr-2025 07:24 PM

By Viveka Nand

Bihar News: उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य के 350 प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि  सभी  नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनेंगें। 

सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती पर शनिवार को राजधानी के  रवींद्र भवन  में आयोजित "जयंती समारोह-2025" में श्री चौधरी ने कहा सम्राट अशोक ने जो विशाल , समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाया था, उस विराट भारत का निर्माण हमारा सपना है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सम्राट अशोक का भारत बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहा है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सम्राट की नीति से प्रेरणा लेते हैं और साथ ही उस  कृषि-मूलक समुदाय के उत्थान की भी चिंता करते हैं, जिसमें अशोक जैसा यशस्वी सम्राट पैदा किया। उन्होंने कहा कि कृषिआश्रित समाज को ध्यान में रख कर शिक्षा की दृष्टि से राज्य के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और सब्जी उत्पाद की सुरक्षा के लिए कोल्डस्टोरेज खोलने का निर्णय किया गया है।     इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत  वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या में लोग अपने महापुरुष को याद करने के लिए एकत्रित थे।