ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा

Bihar News: राजद विधायक की गुंडागर्दी...! व्यवसायी की पिटाई का गंभीर आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Bihar News: पटना में व्यवसायी से मारपीट के आरोप में राजद विधायक रणविजय साहू और उनके भाई फंसे। CCTV फुटेज में कैद घटना, पीड़ित ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग। भाजपा ने भी कसा तंज।

10-Apr-2025 01:03 PM

By First Bihar

Bihar News: राजद विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं. एक व्यवसायी ने विधायक रणविजय साहू और उनके भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित व्यवसायीने राजधानी के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

सवालों के घेरे में रणविजय साहू

पीड़ित सुरेश कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वे व्यवसाय करते हैं . साथ ही बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश महासचिव हैं. 26 तारीख को भामाशाह जयंती मनाने को लेकर बैठक में शामिल होने लंगरटोली गए थे. बैठक की समाप्ति के बाद शाम में राजद विधायक रणविजय साहू अपने भाई दिग्विजय साहू के साथ मिलकर मेरे साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए हैं. साथ ही जान से मारने की धमकी दिए हैं. वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मुझे उनके चंगुल से बचाया. इसका सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड है. पीड़ित व्यवसायी ने कहा है कि दोनों भाई दबंग हैं और पहले भी बहुत लोगों से मारपीट और गाली-गलौज कर चुके हैं. ऐसे में राजद विधायक रणविजय साहू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए. साथ ही मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा प्रदान की जाए. हालांकि इस मामले में रणविजय साहू का पक्ष सामने नहीं आ सका है. 

भाजपा ने उठाए सवाल 

राजद विधायक रणविजय साहू द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने घेरा है. भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि राजद का मतलब ही होता है अपराध भ्रष्टाचार. देखिए राजद के महासचिव कैसे पैसा लेकर टिकट दिलवाने की बात करते हैं। हम लोग तो शुरू से कहते आ रहे हैं कि तेजस्वी यादव की यात्रा भी टिकट बेंच यात्रा थी। अब उनके ही दल के लोग उनका भंडाफोड़ रहे हैं।