25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 11:54 AM
By Viveka Nand
Bihar News: गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया गया. सूबे के राज्यपाल ने तिरंगा झंडा फहराया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिति मौजूद रहे. आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में राज्य में हो रहे सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
झंडोत्तोलन के बाद विभिन्न विभागों की झांकी प्रदर्शित की गई. उद्योग विभाग की झांकी ने सभी झांकियों में पहला स्थान प्राप्त किया. उद्योग विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया है. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित परेड में उद्योग विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार.यह न सिर्फ बिहार में बढ़ रहे औद्योगिक वातावरण का प्रतीक है अपितु आने वाले समय में बिहार की औद्योगिक प्रगति का भी द्योतक है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उद्योग विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं.
गणतंत्र दिवस समारोह में 15 विभागों की झांकियां निकाली गईं. जिनमें उद्योग विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला. इसके बाद उद्योग सह पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई दी है.