UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
03-May-2025 07:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पंचायती राज विभाग पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने, बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और ग्रामीण न्याय प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम कचहरी न्यायमित्र पदों पर बहाली सबसे बड़ी कवायद है। यह ग्रामीण स्तर पर त्वरित न्याय और विधिक सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 2 हजार 436 रिक्त पदों पर नियोजन के लिए शुरू की गई प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। विभाग ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और नियोजन समितियों की तरफ से तैयार की गई औपबंधिक मेधा सूची 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत की आधिकारिक वेबसाइट https://gp.bihar.gov.in पर अपलोड की गई थी।
नियोजन समिति की तरफ से तैयार औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन के बाद विभाग ने अभ्यर्थियों को 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आपत्ति/शिकायत दर्ज करने का अवसर प्रदान किया। इस अवधि में अभ्यर्थियों की तरफ से दायर की गई आपत्तियों एवं शिकायतों की विधि-सम्मत जांच एवं समाधान की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद विभाग अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करने में जुट गया है।
अंतिम सूची जारी होने के उपरांत अभ्यर्थी ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की पुष्टि कर सकेंगे विभाग की तरफ से सभी प्रकार की सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही साझा की जाएगी। बता दें कि ग्राम कचहरी न्यायमित्र की यह बहाली पंचायत स्तर पर न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। न्यायमित्रों की नियुक्ति से ग्राम स्तर पर त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।