भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
27-Mar-2025 06:50 PM
By First Bihar
Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को केंद्र से एक और बड़ा सौगात मिल गया है। दरअसल, पटना साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल ही में संसद भवन स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान, सांसद रविशंकर प्रसाद ने NH-22 पुनपुन से NH-31 दीदारगंज तक सड़क के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण की मांग की। मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना पर सहमति जताते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
वहीं, रविशंकर प्रसाद ने इससे पहले सितंबर 2024 में नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस सड़क के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया था। इसके अलावा, 'प्रगति यात्रा' के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस सड़क को विकसित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था, जिसे हाल ही में केंद्र को भेजा गया।
दरअसल, इस सड़क के चौड़ीकरण से फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया, बख्तियारपुर, दीदारगंज और गया जाने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, पटना में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, इस सड़क का गंगा पाथ-वे (26 किमी) से जुड़ने से पटना शहर के यातायात में सुधार होगा और शहर के भीतर जाने की आवश्यकता कम होगी।
बता दें कि, यह परियोजना NH-22 और NH-31 को पुनपुन और दीदारगंज के माध्यम से सीधे जोड़ देगी, जिससे उत्तर बिहार, भागलपुर और पश्चिम बंगाल तक यात्रा और भी आसान हो जाएगी। सड़क का यह विस्तार पटना के लिए एक रिंग रोड के रूप में काम करेगा। इससे कंडाप, लंका, कछुआरा, गोपालपुर, गौरीचक, माधवपुर और पुनपुन जैसे इलाकों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा, जहां अभी ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है।
यह सड़क NH-22 पुनपुन से NH-31 दीदारगंज तक सीधा कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा। राजेंद्र सेतु के जरिए उत्तर बिहार और भागलपुर से पश्चिम बंगाल तक यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से पटना और आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।