Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
22-Apr-2025 08:53 AM
By First Bihar
Vande Bharat Train: बिहार के राजधानी के पाटलिपुत्र जंक्शन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर न सिर्फ अधिक आरामदायक होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है।
वर्तमान में पटना से गोरखपुर तक तीन प्रमुख ट्रेनें संचालित होती हैं, जिन्हें यह दूरी तय करने में 8 घंटे से अधिक समय लगता है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से यह दूरी सिर्फ 5 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। सूत्रों के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो अगले एक महीने के भीतर इस ट्रेन का रैक पटना पहुंच जाएगा।
बता दें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन से चलकर सीतलपुर, खैरा, मसरख, गोपालगंज, थावे जंक्शन और कप्तानगंज जंक्शन होते हुए गोरखपुर जंक्शन तक जाएगी। वहीं, रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेन को सुबह पटना से गोरखपुर और शाम को गोरखपुर से पटना लौटने के लिए चलाया जाएगा, ताकि दैनिक यात्रियों और व्यापारिक वर्ग को अधिक लाभ मिल सके। यात्रा के लिए AC चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे, जिनमें आधुनिक सुविधाएं जैसे वाई-फाई, GPS आधारित सूचना प्रणाली, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और स्वचालित दरवाजे शामिल होंगे।
बिहार से इस नई ट्रेन के संचालन के बाद राज्य में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 9 हो जाएगी। अभी तक 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन पटना से, और बाकी 3 ट्रेनों का संचालन गया, भागलपुर व दरभंगा से होता है। रेलवे ने हाल ही में मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे अन्य बड़े स्टेशनों से भी नई वंदे भारत ट्रेनों की मांगों को प्राथमिकता दी है।
वहीं, 10 फरवरी को मुजफ्फरपुर दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने जनता की इस पुरानी मांग से अवगत कराया था। इसके बाद प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पास किया गया।