ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 2 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शिफारिश से हुआ नियुक्ति का रास्ता साफ

Bihar News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के लिए अजीत कुमार और प्रवीण कुमार को जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। केंद्र की मंजूरी के बाद न्यायिक कार्य का बोझ होगा कम।

07-Jul-2025 09:49 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना हाईकोर्ट में जल्द ही दो नए जज अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बैठक में अधिवक्ता अजीत कुमार और प्रवीण कुमार को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है। इस कदम से बिहार की न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने और लंबित मामलों के बोझ को कम करने की उम्मीद है। इन नियुक्तियों से जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे न्यायिक कार्यक्षमता में काफी सुधार होगा।


हालांकि, अजीत कुमार और प्रवीण कुमार की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार की औपचारिक मंजूरी अभी बाकी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों अधिवक्ता जज के पद की शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नियुक्तियों से पहले उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और न्यायिक ज्ञान की गहन जांच की है, जिसमें उनकी संवैधानिक समझ और विधि शास्त्र का मूल्यांकन शामिल था।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के अलावा दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मेघालय, गुवाहाटी और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में जस्टिस सूर्यकांत और विक्रम नाथ शामिल हैं। इन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के लिए शैल जैन, मधु जैन और विनोद कुमार और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 10 न्यायिक अधिकारियों (वीरेंद्र अग्रवाल, मंदीप पन्नू, प्रमोद गोयल, शालिनी सिंह नागपाल, अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, सुभाष मेहला, सूर्य प्रताप सिंह, रूपिंदरजीत चहल, आराधना साहनी, यशवीर सिंह राठौर) के नामों को मंजूरी दी है।


इन नियुक्तियों से देशभर की न्यायपालिका में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से होने की उम्मीद है। पटना हाईकोर्ट में हाल के वर्षों में जजों की कमी के कारण न्यायिक प्रक्रिया में देरी की शिकायतें सामने आई थीं। कॉलेजियम की यह पहल बिहार में न्याय व्यवस्था को और मजबूत करेगी। इसके अलावा कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट के लिए चार अधिवक्ताओं (गौसे मीरा मोहिउद्दीन, चलपति राव सुड्डाला, वक्ति रामकृष्ण रेड्डी, गादी प्रवीण कुमार) और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए तुहिन कुमार गेडेला की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।