बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
04-Mar-2025 07:18 AM
By First Bihar
Bihar news: राजधानी पटना की सड़कों पर अब भूलकर भी एक काम नहीं करें वरना आपको काफी महंगा पड़ने वाला है। इतना ही नहीं इसको लेकर DM -SSP के तरफ से बनाई गई टीम आपका मोटा चलान कर सकती है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर और नई गाइडलाइन।
दरअसल, शहर में सड़क पर स्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। जबकि अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से पांच हजार रुपये वूसल किए जाएंगे।
प्रमंडलीय आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने यह निर्देश दिया है कि राजधानी पटना की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद यह जुर्माने की रकम तय की गई है।
इसके साथ ही नेहरू मार्ग दानापुर के सगुना मोड़ से डाकबंगला चौराहा, अशोक राजपथ, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, केनाल रोड, राजेंद्र नगर टर्मिनल, जीपीओ से गोरिया टोली समेत अन्य प्रमुख स्थल को अतिक्रमण फ्री बनाने के लिए डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त के अलावा सभी एसडीओ व एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पटना नगर निगम के छह अंचलों नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद् फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में भी चलाया जाएगा।
इधर, आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय निगरानी सेल का गठन किया है। इसमें अपर जिला दंडाधिकारी, नगर व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था व यातायात, अपर नगर आयुक्त पटना नगर निगम तथा सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष को शामिल किया गया है।