ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

Bihar News: भ्रष्ट DAO की गिरफ्तारी के बाद पटना आवास की तलाशी,11 लाख कैश,सोना-चांदी व निवेश के कागजात बरामद

ihar News: मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को निगरानी ब्यूरो ने ₹19 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद पटना और मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी में ₹11 लाख नकद और सोना-चांदी बरामद हुई।

03-Jan-2026 06:22 PM

By Viveka Nand

Bihar News: मुजफ्फरपुर के भ्रष्ट जिला कृषि पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. निगरानी ब्यूरो की टीम ने आज शनिवार को जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार को ₹19000 लेते गिरफ्तार किया है. इसके बाद निगरानी टीम ने इनके ठिकानों की तलाशी ली. 

निगरानी टीम ने डीईओ सुधीर कुमार के पटना के अंबेडकर पथ स्थित आनंद बिहार कॉलोनी स्थित तीन मंजिले मकान की तलाशी ली गई. जहां से 11 लाख रूपए नकद मिले हैं. वहीं 250 ग्राम से अधिक सोने एवं चांदी के जेवरात, निवेश के कई कागजात बरामद हो चुके हैं. मुजफ्फरपुर स्थित किराए की आवास व कार्यालय की भी तलाशी ली गई है. निगरानी ब्यूरो ने बताया है कि मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार पर आरोप है कि इन्होंने तकनीकी प्रबंधक के पद पर संविदा के आधार पर पुनर नियोजन को लेकर एक कर्मी को परेशान किया था. धमकी देकर पहले डेढ़ लाख रुपया, फिर 31000 रिश्वत लिया जा चुका था. अंतिम किस्त के रूप में 19000 रू ले रहा था,तभी निगरानी ने गिरफ्तार कर लिया. 

निगरानी ने बताया है कि निगरानी ब्यूरो ने एक रेड में 45 अधिकारियों कर्मियों को लगाया था. साथ ही निगरानी थाना के 8 कर्मी लगे थे. निगरानी के डीजी ने ऑपरेश में लगे सभी अधिकारियों कर्मियों को 3-3 हजार रू नकद पुरस्कार देने की घोषमा की है.