ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: कई जिलों में बंद का असर दिखना शुरू, कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं सड़क जाम; जमकर की जा रही आगजनी

Bihar News: बिहार में इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में बंद बुलाया है। खगड़िया, जहानाबाद और हाजीपुर में सड़क जाम, आगजनी और नारेबाजी शुरू। पुलिस स्थिति पर रख रही नजर।

09-Jul-2025 08:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में बंद बुलाया है। खगड़िया, जहानाबाद और हाजीपुर में बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाए हैं, सड़क जाम की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है। प्रदर्शन के कारण कई जगहों पर आवागमन ठप हो चुका है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनाती बढ़ा दी है।


खगड़िया

खगड़िया के राजेंद्र चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, खासकर राजद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी है। बंद समर्थकों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। राजद समर्थकों का आरोप है कि मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। नीरज कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगा। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही।


जहानाबाद

जहानाबाद में राजद समर्थकों ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और काको मोड़ को पूरी तरह जाम कर दिया है। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा। राजद समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया।


हाजीपुर

हाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का असर सुबह से ही दिख रहा। राजद विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी, जिससे हाजीपुर-पटना मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। मुकेश रौशन ने बताया कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह चक्का जाम किया गया है, जिसमें एम्बुलेंस और बच्चों की गाड़ियों को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन रोका गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की है।


इंडिया गठबंधन का दावा है कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जो एक सुनियोजित साजिश है। पुलिस ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


रिपोर्टर: अनिश कुमार (खगड़िया), अजीत कुमार (जहानाबाद), विक्रमजीत (वैशाली)