25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 02:38 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की तमाम कोशिश विफल हो रहीं. खासकर सोन नदी में बालू के अवैध उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा. शिकायत होती है, दिखावे के लिए कार्रवाई भी होती है, लेकिन स्थायी तौर पर बालू के अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगता. अब भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग को पत्र लिखकर सोन नदी में पटना और भोजपुर में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा है.
दरअसल, पटना हाईकोर्ट के वकील मणिभूषण सेंगर ने भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को पत्र भेजकर सोन नदी में हो रहे बालू के अवैध उत्खनन की शिकायत की थी. इसके बाद पर्यावरण मंत्रालय ने खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर पटना और भोजपुर जिले से जुड़े सोन नदी में बालू के अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने को कहा है. पर्यावरण मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि पटना हाईकोर्ट के वकील मणिभूषण सेंगर ने 27 नवंबर 2024 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.
खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक को भेजे पत्र में पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि बालू के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं. अवैध उत्खनन के रोक संबंधी जो कदम उठाएं, इसकी जानकारी पर्यावरण मंत्रालय को भेजें. भारत सरकार ने यह पत्र 9 जनवरी 2025 को बिहार के खान विभाग को लिखा है.