ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: बिहार के इन B.Ed कॉलेजों में दाखिले पर प्रतिबंध? लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Bihar News: बिहार के 12 से अधिक बीएड कॉलेजों पर एनसीटीई की कार्रवाई, दाखिले पर रोक का बना खतरा। मौलाना मजहरुल हक, मगध और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कॉलेजों को गया नोटिस। पूरी लिस्ट देखें..

11-Jul-2025 10:02 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में बीएड कॉलेजों पर नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की सख्ती बढ़ गई है। एक दर्जन से अधिक बीएड कॉलेजों को एनसीटीई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कुछ पर दाखिले पर रोक लगाने की तैयारी है। इन कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, अपर्याप्त बुनियादी ढांचा और फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि जमा न करने जैसी कमियां पाई गई हैं। नोटिस प्राप्त कॉलेजों में मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से संबद्ध कई संस्थान शामिल हैं।


नोटिस प्राप्त प्रमुख कॉलेजों की सूची में शामिल हैं: एसएम जाहिर आलम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, दरभंगा, चन्द्रगुप्त मौर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बिहटा, पटना, कांति देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, पटना, आर्यभट्ट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, दुल्हिन बाजार, पटना, बैद्यनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नवादा, राजमुनी देवी बीएड कॉलेज, औरंगाबाद, साईं बीएड और डीएलएड कॉलेज, रोहतास और *प्रह्राद राय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, बक्सर। इसके अलावा बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कई कॉलेजों को पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई है और कुछ से एफडी राशि जमा करने को कहा गया है।


एनसीटीई की अधिसूचना के अनुसार यदि ये कॉलेज निर्धारित समय में कमियों को दूर नहीं करते और आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करते तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सकती है, जिसमें दाखिले पर पूर्ण प्रतिबंध भी शामिल है। बिहार में वर्तमान में 339 बीएड कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है और पहले राउंड के लिए 37,150 सीटों में से 36,000 से अधिक के लिए मेधा सूची जारी हो चुकी है। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी।


ज्ञात हो कि मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय से संबद्ध आधा दर्जन कॉलेजों पर विशेष नजर है, क्योंकि इनमें शिक्षकों की कमी और बुनियादी ढांचे की कमियां प्रमुख रूप से सामने आई हैं। मगध विश्वविद्यालय और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों को भी समान कारणों से नोटिस मिला है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे दाखिला लेने से पहले कॉलेज की मान्यता और एनसीटीई की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।